देवेंद्र शर्मा...
जयपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने हेतू सरकार अपना कार्य कर रही है तो इसी के बीच सरकार में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी व उनके पुत्र इलाके के लोगों को इस संक्रमण से बचाने हेतू आगे आये हैं।
बता दें कि इस संक्रमण को फैलाव को रोकने के चलते जोशी व उनके पुत्र निगम के अधिकारियों के साथ इलाके में सेनेटाइज का छिड़काव कर रहे हैं। तो वहीं महेश जोशी अपने संदेश के माध्यम से लोगों को इस संक्रमण से डरने की नहीं बल्कि वधानी बरतने के बारे में बता रहे हैं और मुंह पर मास्क, साबुन व सेनेटाइज से हर घंटे में हाथ साथ करने की लोगों को सलाह दे रहे हैं।
सेनेटाइज छिड़काव के दौरान डॉ. महेश जोशी ने कहा कि यह अभियान मात्र फोटो सेशन तक सीमित नहीं रहेगा। हवामहल विधानसभा क्षेत्र की हर दुकान,मकान,गली मोहल्ला आदि में सेनेटाइज किया जाएगा। एक दो दिन में पूरे हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सेनेटाइज कर दिया जाएगा। जोशी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है,इस समय पूरे देश और प्रदेश को एक जुट होकर इस वायरस का मुकाबला करना होगा।
0 Comments